Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, नवरात्रि के दौरान हो सकता है फैसला

चैत्र नवरात्रि और नए विक्रम संवत की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार से लेकर बीजेपी संगठन तक इस शुभ समय में कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं पर मंथन कर रहा है। फिलहाल मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं। कैबिनेट में शामिल किए जाने के लिए विधायकों के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा, दो दर्जन से अधिक नेताओं को ‘दायित्वधारी’ (राज्यमंत्री के समकक्ष) बनाए जाने की भी संभावना है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार और संगठन के बीच सहमति बनने के बाद, नवरात्रि के दौरान ही मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले भी कई बार कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और नई ऊर्जा की कामना की। इसके अलावा, उन्होंने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए भी प्रदेशवासियों को बधाई दी और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।