Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

पानी पूरी बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, आर्थिक दिक्कतों को पार कर IIT रुड़की में लिया दाखिला

Maharashtra: जब जिंदगी आपका इम्तिहान ले, तो पीछे न हटें...उठ खड़े हों और फिर से लिखें अपनी कहानी। महाराष्ट्र के कल्याण में रहने वाले हर्ष गुप्ता से मिलिए। पानी पूरी बेचने वाले के बेटे हर्ष ने आईआईटी रुड़की में दाखिला हासिल कर लिया है।

पैसों की तंगी और सेहत से जुड़ी दिक्कतों से जूझने के बावजूद, हर्ष ने देश के सबसे मुश्किल माने जाने वाले इम्तिहानों में से एक जेईई में कामयाबी हासिल की है। बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए जूझते हुए परिवार ने हर्ष की पढ़ाई के लिए हर कदम पर उसका साथ दिया।

हर्ष को उम्मीद है कि उनकी कामयाबी दूसरे छात्रों को भी लगन के साथ लक्ष्य पर टिके रहने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करेंगी, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। देश के प्रमुख संस्थानों में से एक में दाखिला पाने का हर्ष का सफर कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की जीती-जागती मिसाल है। ये देश भर के छात्रों को जिंदगी में बेहतर करने और आगे बढ़ने का हौसला देगी।