बॉलीवुड स्टार आमिर खान अभिनीत फिल्म "सितारे जमीन पर" ने पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 88.69 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘सितारे जमीन पर’ को 2007 की प्रशंसित फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भगचंडका ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकलिंक के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की। इस बार आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो दस दिव्यांग खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें न केवल खेल में, बल्कि जीवन में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। “सितारे जमीन पर” में जेनेलिया डिसूजा के साथ नए कलाकार अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर ने भी अभिनय किया है।
"सितारे जमीन पर" ने पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
You may also like
‘संत संसद 2026’: हम बच्चों को पैसा कमाने की मशीन बना रहे हैं, इंसान नहीं- स्वामी आनंदमयानंद.
पश्चिम एशिया तनाव के बीच कतर का बड़ा फैसला, भारत को भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति का दिया भरोसा.
Dhurandhar: The Revenge ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ के पार.
गानों में गन कल्चर और अश्लील कंटेंट पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, CM सैनी को लिखा पत्र.