Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Shimla: भारत-पाक स्थायी शांति को लेकर बौद्ध भिक्षुओं ने की प्रार्थना

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति के लिए बौद्ध भिक्षु हिमाचल प्रदेश के शिमला में दोर्जे ड्रैक मठ में इकट्ठा हुए और प्रार्थना की। बौद्ध भिक्षुओं ने दोनों देशों के बीच शांति के लिए प्रार्थना के रूप में मंत्रोच्चार किया, शंख और घंटियां बजाईं। ये प्रार्थना न केवल शांति को बढ़ावा देने के लिए बल्कि हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी आयोजित की गई। भिक्षुओं का कहना है कि वे अगले कुछ दिनों तक न केवल शिमला में बल्कि पूरे विश्व में शांति के लिए प्रार्थना करते रहेंगे।

लोरो सैम्बो ने कहा, “शांति के लिए, ऐसी लड़ाई न होने के लिए और जो लड़ाई में शहीद हो गया है उन लोगों को श्रद्धांजलि और उनका अर्पण करने के लिए और उन लोग की शांति के लिए पूजा कर रहे है। लामा वोंगयान ने कहा, “वैसे वॉर नहीं होना चाहिए। दुनिया में शांती होनी चाहिए। इसलिए ये पूजा अभी छह दिन और चलेगी ये पूजा शांति आत्मा शांति के लिए है। जो गुजर गया उनके आत्मा शांति का सुग्र हो इसलिए हम पूजा कर रहे है।”