Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

पहलवान संगीता फोगाट का छाया जादू

डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में शामिल पहलवान कंटेस्टेंट संगीता फोगाट ने इस हफ्ते अपने डांस से न सिर्फ जजों के दिल जीते, बल्कि उन्होंने इस खास राउंड में जजों से पूरे मार्क्स भी हासिल किये. जी हां, संगीता की शानदार परफॉर्मेंस के लिए ‘झलक दिखला जा’ के जज मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान ने उन्हें पूरे 30 मार्क्स दिए. झलक की इस हफ्ते की थीम ‘चार्टबस्टर ब्लॉकबस्टर’ में संगीता ने बॉलीवुड के डांसिंग नंबर्स की मेलडी पर शानदार डांस किया. आपको बता दें, संगीता को जजों के मार्क्स के साथ-साथ जनता की तरफ से भी खूब वोट्स मिल रहे हैं