Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर SP-AAP से दूसरे दौर की बैठक आज

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर INDIA गठबंधन में लगातार मंथन चल रहा है. सीट बंटवारे के लिए मुकुल वासनिक के नेतृत्व वाली कांग्रेस कमेटी INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ दूसरी राउंड की बातचीत के लिए आज शुक्रवार से बैठक शुरू कर रही है. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के दिल्ली आवास पर पहले समाजवादी पार्टी और उसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ सीट शेयरिंग को लेकर दूसरे राउंड की बातचीत होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट को लेकर कुछ ऐसी सहमति बन सकती है ताकि सूर्य के उत्तरायण होते ही INDIA गठबंधन की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने का रास्ता साफ हो जाए

बता दें कि पिछले सप्ताह कांग्रेस नेताओं की आम आदमी पार्टी और सपा नेताओं के साथ सीट बंटवारे के लिए अलग-अलग बैठकें हो चुकी हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के साथ हरियाणा, गुजरात, गोवा और असम में भी चुनाव लड़ने की डिमांड रखी थी. इसके अलावा पंजाब को लेकर बातचीत नहीं हुई थी. जबकि, सपा के साथ बैठक में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सीटों को लेकर मंथन किया था. सपा ने कांग्रेस को यूपी में अमेठी और रायबरेली सीट पर चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी थी, लेकिन बाकी सीटों को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी.