Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

SEBI ने ESOP मामले में पेटीएम के एमडी विजय शेखर शर्मा को भेजा कारण बताओ नोटिस

Delhi : मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने पेटीएम का संचालन करने वाली फिनटेक कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के एमडी और सीईओ विजय शेखर शर्मा को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस कर्मचारी स्टॉक विकल्पों पर दिया गया है। पेटीएम ने सोमवार को शेयर बाजार को दिए गए जवाब में कहा कि ये नोटिस कोई नए मामले में नहीं है और वो इस बारे में मार्केट रेग्युलेटर से संपर्क में है।

पेटीएम के फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के सालाना नतीजों के मुताबिक, कंपनी ने 2021-22 में एमडी और सीईओ विजय शेखर शर्मा को 2.1 करोड़ कर्मचारी स्टॉक विकल्प (ईएसओपी) जारी किए थे। सेबी ने एमडी और सीईओ शर्मा को ईएसओपी जारी किए जाने पर पेटीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

पेटीएम ने शेयर बाजार को जवाब में कहा, ‘‘ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि कंपनी ने 31 मार्च, 2024 को खत्म तिमाही और पूरे साल के साथ-साथ 30 जून, 2024 को खत्म तिमाही के वित्तीय नतीजों में इस मामले पर साफ कर दिया है। कंपनी सेबी के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है।’’