Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

J-K: भारत-पाकिस्तान के बीच शांति के बाद पुंछ में स्कूल खुले, स्कूल पहुंचकर खिले छात्रों के चेहरे

सरहद पर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमित के बाद सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में स्कूल खुल गए। करीब दो हफ्ते की छुट्टी के बाद छात्र स्कूल पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ लगे कई जिलों में स्कूल पिछले हफ्ते खुल गए थे, लेकिन पुंछ जिले के नौ इलाकों में स्कूल सोमवार सुबह खुले। 

सात मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। भारत की इस सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान से सामीवर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी की गई। जिसका सबसे ज्यादा असर पुंछ के लोगों पर पड़ा। एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए गए। 

छात्रों और शिक्षकों ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सरकार का आभार जताया और दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने का आग्रह किया। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में भी स्कूल फिर से खुल गए हैं। शिक्षक घर-घर जाकर छात्रों से वापस आने का आग्रह कर रहे हैं। छात्र भी स्कूल खुलने से बेहद खुश हैं। दो हफ्ते बाद स्कूल आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ चमक रही है। 

दोनों देशों के बीच बनी सहमित के बाद से जम्मू कश्मीर में शांति दिख रही है। सीमावर्ती जिलों को छोड़कर पूरे जम्मू कश्मीर में स्कूल और कॉलेज पिछले हफ्ते खुल गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया टकराव की वजह से एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए गए थे।