Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

स्कूल ID-Card ने ली छात्र की जान, गला दबने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 13 साल के एक छात्र की दर्दनाक मौत ने सभी को हैरान कर दिया। आठवीं कक्षा का छात्र लक्ष्य बालियान स्कूल से अपने घर लौटकर बाथरूम में हाथ-मुंह धोने गया था, तभी गले में पहना स्कूल का आईकार्ड पानी की टोटी में फंस गया। रिबन के पानी की टंकी में फंसने से उसका गला दब गया और सांस रुकने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार की है। मामले में पुलिस को कई पहलू संदिग्ध लग रहे हैं, इसलिए पुलिस हर एंगल से इस दर्दनाक हादसे की जांच कर रही है।