Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

अंकिता लोखंडे के लिए सलमान खान ने होस्ट किया खास सेशन

पिछले हफ्ते अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन से काफी नाराज नजर आईं. उन्हें इस बात से भी आपत्ति है कि विक्की बिग बॉस के घर में अपने साथी कंटेस्टेंट्स से दोस्ती कर रहे हैं. हर दिन विक्की और अंकिता के बीच होने वाले झगड़ों से न सिर्फ बिग बॉस के घर में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स परेशान हैं, बल्कि ऑडियंस को भी इन्हें देख कुछ खास मजा नहीं आ रहा है. यही वजह है कि सलमान खान बिग बॉस 17 के घर में शामिल हुईं इस सबसे चर्चित एक्ट्रेस को खास सलाह देते हुए नजर आने वाले हैं.