Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

कठुआ में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, कहा-नियमित होने तक जारी रहेगी हड़ताल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर में सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं क्योंकि सफाई कर्मचारी पिछले दो दिनों से हड़ताल पर है।

15-20 साल से काम करने का दावा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कर्मचारी नगर पालिका परिषद के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक 70 से ज्यादा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पक्की नौकरी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे हड़ताल जारी रखेंगे।