Breaking News

J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई     |   मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान     |   राहत और बचाव के लिए केंद्र तैयार: सीएम फडणवीस से बोले अमित शाह- हर मदद मिलेगी     |   इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   तमिलनाडु विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति पर मद्रास HC सख्त, UGC और केंद्र को भेजा नोटिस     |  

तेलंगाना: नागरकुरनूल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी तक फंसे लोगों से नहीं हो सका कोई संपर्क

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम प्रोजेक्ट की सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी है। सुरंग के बाहर अपने साथियों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे मजदूरों को उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। जो मजदूर इस हादसे से बाल-बाल बच गए, उन्होंने उस भयानक मंजर की आंखों देखी मीडिया को बताई।

जिले के अधिकारियों के मुताबिक फंसे हुए मजदूरों को बचाना उनकी प्राथमिकता है हालांकि अभी तक रेस्क्यू टीम का फंसे हुए मजदूरों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। एसएलबीसी प्रोजेक्ट की सुरंग की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ लोग 22 फरवरी से फंसे हुए हैं।