Breaking News

J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई     |   मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान     |   राहत और बचाव के लिए केंद्र तैयार: सीएम फडणवीस से बोले अमित शाह- हर मदद मिलेगी     |   इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   तमिलनाडु विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति पर मद्रास HC सख्त, UGC और केंद्र को भेजा नोटिस     |  

गुरुग्राम में बारिश से जनजीवन प्रभावित, पुलिस ने दी कंपनियों को 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाने की सलाह

गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी कार्यालयों से कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) की व्यवस्था लागू करने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों और अंडरपास में पानी भर गया है। प्रशासन लगातार जल निकासी का काम कर रहा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे अपडेट पर नजर बनाए रखें।