Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ अब जापान में रिलीज होगी, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म जुलाई में जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज होगी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं ‘धुरंधर 2’ भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और छठे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है। इस फ्रेंचाइजी ने हाल ही में दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है।