Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Karnataka: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायचूर में अस्पताल अलर्ट, सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

कर्नाटक में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। मंगलवार सुबह तक राज्य में 47 सक्रिय मामले थे। कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए रायचूर के अस्पतालों ने भी कमर कस ली है। शहर के आरआईएमएस अस्पताल ने कहा कि वो किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अस्पताल के कर्मचारियों को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के लक्षणों वाले मरीजों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मरीजों पर खास ध्यान देने को कहा गया है जो एसएआरआई यानी गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण से जूझ रहे हैं।

हालांकि रायचूर में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारी सतर्क हैं। राज्य सरकार की तरफ से सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं।