Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, बोले- 7 सांसदों समेत BJP में करेंगे विलय

आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत देखने को मिली है। खबर है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ये सातों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल, संदीप पाठक और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं। इन दोनों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ में तीनों ने बताया कि वे आम आदमी पार्टी छोड़ने पर क्यों मजबूर हुए। संदीप पाठक ने कहा कि मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया। हमेशा आम आदमी पार्टी को आगे किया। अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। देश में लाखों पार्टी कार्यकर्ता हैं जो आम आदमी पार्टी को आगे रखते हैं। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए BJP में विलय कर लेंगे।'