Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

'हिंदू राष्ट्र' का आह्वान करने वाले धीरेंद्र शास्त्री को RJD ने किया खारिज, BJP ने किया बचाव

Bihar: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री उर्फ ​​बागेश्वर बाबा की ओर से भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करने की वकालत करने पर बीजेपी और आरजेडी में वाकयुद्ध छिड़ गया। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा, "बाबा का कथन कहीं से गलत नहीं है। हिंदू-मुसलमान के नाम पर देश का विभाजन हुआ तो ये देश कौन चीज हुआ। मुसलमान भाई को पाकिस्तान मिला तो ये हिंदू राष्ट्र है ही, बाबा उसमें ऊर्जा भरना चाह रहे हैं।"

वहीं, राजद विधायक ने कहा, "देखिए अब तो चुनाव आया, तमाम ऐसे बाबा हैं, जो अपनी बाते करेंगे लेकिन मुद्दा क्या है इस देश का और बिहार का। बिहार का मुद्दा है कि बिहार से पलायन कैसे रूके। इसके पहले भी तोगड़िया जी आए लेकिन बिहार बिहार है। यहां इनकी दाल गलने वाली नहीं है। बिहार के लोग बुद्धिजीवी हैं।"

29 साल के धीरेंद्र शास्त्री भारत को "हिंदू राष्ट्र" बनाने की जरूरत के बारे में बोल रहे हैं, जिस पर बीजेपी विरोधी दलों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है, जिनका दावा है कि भगवा पार्टी धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए उन्हें आगे बढ़ा रही है।