Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Bihar: BPSC अभ्यर्थियों ने पटना में सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन, सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने छात्रों को वहां से हटने की चेतावनी दी, लेकिन बीपीएससी अभ्यर्थी सीएम आवास के बाहर से हटने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया।

बीपीएससी अभ्यर्थी पिछले चार महीनों से खाली शिक्षक पदों के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी राजीव रंजन ने कहा, "हम सरकार से सप्लीमेंट्री रिजल्ट के जरिए से खाली सीटों को भरने का अनुरोध करते हैं।" मुख्यमंत्री के आवास के बाहर स्थिति तब नाजुक हो गई जब पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए दखल दिया।