राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पुर्तगाल के लिस्बन में चंपालीमॉड सेंटर का दौरा किया और वहां भारतीय शोधार्थियों से बातचीत की। इस दौरे में दोनों राष्ट्रपतियों को फार्मेसी से कैंसर रोगियों तक दवा पहुंचाने वाले रोबोट के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई।
पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा और चंपालीमॉड फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. लियोनोर बेलेजा ने चंपालीमॉड सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने चंपालीमॉड सेंटर के कैंपस में 'कैमेलिया जैपोनिका' का पेड़ भी लगाया।
भारतीय वास्तुकार चार्ल्स मार्क कोरेया के डिजाइन किया गया चंपालीमॉड सेंटर फॉर द अननोन समकालीन वास्तुशिल्प का ब्हतरीन नमूना है। कोरेया ने न केवल चंपालीमॉड सेंटर को डिजाइन किया है बल्कि उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी स्मारक, जयपुर में जवाहर कला केंद्र, मुंबई में कंचनजंगा अपार्टमेंट टॉवर सहित "नवी मुंबई" को भी डिजाइन किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के लिस्बन में चंपालीमउद केंद्र का दौरा किया
You may also like
दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान.
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात.
सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई.
बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी.