चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को बतौर पार्टी लॉन्च करेंगे. हाल ही में प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना में एक महिला सम्मेलन किया. इस महिला संवाद में पहली बार उन्होंने अपनी पत्नी जाह्नवी दास का सार्वजनिक तौर से परिचय कराया.
प्रशांत किशोर करीब दो साल से बिहार की यात्रा पर हैं, ऐसे में उन्होंने हाल ही में हुए महिला सम्मेलन में इस बात का खुलासा कर दिया कि ऐसी क्या चीज है, ऐसा किसका समर्थन है और उनके पीछे कौन-सी ताकत है, जिसकी वजह से वो यह सब कर पाते हैं और राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं.