Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

कमजोर दिलवालों के लिए नहीं बनी है प्रभास की ‘सलार’

एनिमल के बाद अब प्रभास की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सलार’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. इस फिल्म में प्रभास के फाइट सीन देख आप दंग रह जाएंगे, एनिमल और सलार में नजर आने वाले एक्शन सीन में बस इतना फर्क है कि एनिमल में दिखाई गई हिंसा के पीछे कोई लॉजिक नहीं है . वही सलार के एक्शन सीन के लिए प्रशांत नील ने एक वाजिब कारण दिया है. लेकिन प्रभास की ये फिल्म कमजोर दिल के लोगों के लिए नहीं हैं, इसलिए इस तरह के लोग सलार से दूर रहें तो ही बेहतर होगा.

शुरुआत से लेकर आखिर तक सलार में भरपूर एक्शन है. इसलिए जिन्हें एक्शन फिल्में पसंद नहीं, हिंसा पसंद नहीं, स्क्रीन पर खून की नदियां बहतीं हुई देखना पसंद नहीं वो इस फिल्म से दूर रहें.सलार बॉलीवुड की रंगीन फिल्मों जैसी नहीं है, इसलिए हिंदी फिल्मों के फैंस को ये फिल्म डिप्रेसिंग लग सकती है. पूरी फिल्म डार्क कलर्स टोन में फिल्माई गई है.