Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

बंगाल चुनाव से पहले सियासी संग्राम, BJP ने ममता पर लगाए आरोप, EC को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा। BJP ने शिकायत में कहा कि ममता बनर्जी के बयान चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित कर रहे हैं और मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि 25 मार्च 2026 को उत्तर बंगाल के मयनागुड़ी में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा कि चुनाव के बाद लोगों को अपने घरों के बाहर “मैं BJP का समर्थन नहीं करता” लिखे पोस्टर लगाने के लिए मजबूर किया जाएगा।

वहीं, ममता बनर्जी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर BJP पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि BJP के लोग बड़ी संख्या में फर्जी फॉर्म-6 आवेदन जमा कराकर बाहरी लोगों को बंगाल की वोटर लिस्ट में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उन्होंने “वोटर हाईजैकिंग” बताया। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि लाखों असली वोटरों के आवेदन लंबित हैं, जबकि फर्जी आवेदनों को तेजी से मंजूरी दी जा रही है, जो निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े करता है। इससे पहले, पुरुलिया में एक जनसभा के दौरान ममता बनर्जी ने BJP पर दंगे भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर BJP सत्ता में आई तो लोगों के खानपान की आजादी पर असर पड़ सकता है। चुनाव से पहले दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप ने राज्य की राजनीति को और गर्मा दिया है।