Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

आज उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इलाके के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया और स्थिति का जायजा लिया। शहर से लेकर देहात में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इतना ही नहीं पुलिस ड्रोन कैमरो से भी इलाके की निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। मस्जिद व मदरसों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी मौके पर मौजूद है। जुमे की नमाज को लेकर और अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों खुद कड़ी निगरानी कर रहे है।