Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, CM भगवंत मान ने 508 हाई-टेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को संगरूर के लाडा कोठी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) को हरी झंडी दिखाई। AAP पंजाब के PRO के अनुसार, ‘डायल 112’ परियोजना के तहत शुरू की गई यह पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम कदम है। ये 508 वाहन पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में तैनात किए जाएंगे, ताकि 112 हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों को तुरंत सहायता मिल सके।

बेहतर कार्यक्षमता के लिए सभी वाहनों में आधुनिक तकनीक से लैस सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें मोबाइल डेटा टर्मिनल, स्मार्टफोन, डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकर शामिल हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की नशे और ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने बताया कि अब तक 10,000 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनकी संपत्तियां जब्त की गई हैं।

सीएम मान ने कहा कि कानून-व्यवस्था और ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को लेकर चर्चा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई पार्टी सदस्य हो, अधिकारी हो या किसी ऊंचे पद पर हो, यदि वह नशे से जुड़े मामलों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस केवल राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए काम करती है, क्योंकि वह पाकिस्तान सीमा पर BSF के साथ अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहती है। उन्होंने बताया कि विदेशों से गैंग चलाने वाले कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए गृह मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।