Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

Odisha: नौवीं बार नवीन पटनायक ने संभाली बीजेडी की कमान, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को शनिवार को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल का अध्यक्ष चुना गया। क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पटनायक इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। बीजेडी के संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी पीके देब ने राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में पटनायक को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया। 

पटनायक के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें फूल, पेंटिंग तथा भगवान जगन्नाथ का 'अंग वस्त्र' और 'महा प्रसाद' भेंट किया। देब ने कहा कि पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं और उनमें से 80 राज्य कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं।