Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

बाज नहीं आ रहा पाक!, उरी और कुपवाड़ा पर शुरू की गोलीबारी

भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, पाकिस्तान ने बीती रात 8 मई को भारत के अलग-अलग कई शहरों पर हवाई हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसकी हर कोशिश नाकाम कर दी। तो वहीं आज यानी 9 मई की शाम को भी उरी में पाक आर्मी ने फिर से गोलीबारी शुरु कर दी। इतना ही नहीं पाक ने जम्मू कश्मीर के करनाह और तंगधार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि 8 मई को भी पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर फायरिंग की और हवाई हमले करने की भी कोशिश की, जिसका पूरा जबाव भारतीय सेनाओं ने दिया। इसका नुकसान पाक आर्मी को भुगतना पड़ा, लेकिन फिर भी वो बाज नहीं आ रहा है। 

भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जोकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से चलाया गया था। भारत ने पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जोकि आतंकवादी ठिकाने थे। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है लेकिन पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है, वो मासूमों की जान लेने की कोशिश कर रहा है।