Breaking News

PM आवास मार्च की नहीं मिली अनुमति, दिल्ली पुलिस ने किया साफ     |   थोड़ी देर में E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल करेंगे पीएम आवास तक मार्च     |   टेलीग्राम की ऐप स्टोर पर वापसी, जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा एक्सेस     |   केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट नहीं, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी     |   उत्तर प्रदेश: योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ रुपये के करीब का अनुपूरक बजट     |  

पीएम मोदी ने फेक वीडियो पर किया आगाह

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा. इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है. यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है. हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. मोदी का विजन क्लियर है.