Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

PM मोदी ने आंध्र के CM से की बात, मिचौंग चक्रवात पर दिया मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिचौंग चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की है. इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश की सरकार को हालात से निपटने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस सिलसिले में संबंधित सभी प्रमुख अधिकारियों को हर मुमकिन मदद सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है.

मिचौंग चक्रवात लगातार उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 4 दिसंबर तक यह तूफान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और तमिलनाडु के उत्तरी भाग के तटों से टकरा सकता है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक इसका असर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक देखा जा सकता है. इसके कई दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं.