Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले में तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत रखी गई है. पीएम मोदी ने इस बार दीपावली पर देश को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अब हर तरह का सुधार है. इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं. बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है. 

पीएम मोदी ने कहा कि अब समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो. हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं. सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा. जीएसटी की दरें भारी मात्रा में कम होंगी, ताकि लोगों को और भी सहूलियत मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वदेशी खुद को मजबूत करने के लिए और जरूरत पड़ी तो दूसरों को मजबूर करने के लिए इस्तेमाल करेंगे. 

पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी की भी लकीर छोटी नहीं करनी है. किसी की लकीर को छोटा करने में हमें अपनी ऊर्जा नहीं खपानी है. हमें अपनी लकीर लंबी करनी है. हम अगर अपनी लकीर लंबी करते हैं तो दुनिया भी हमारा लोहा मानेगी और ऐसे समय में जब वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, आर्थिक स्वार्थ बढ़ रहा है तो समय की मांग है कि हम उन संकटों पर रोते नहीं रहें बल्कि हिम्मत के साथ अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे. उन्होंने आगे कहा कि अगर हमने ये रास्ता चुन लिया तो फिर कोई स्वार्थ हमें अपने चंगुल में नहीं फंसा सकता. बीता दशक रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रहा है, लेकिन अब हमें और नई ताकत से जुटना है.