Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

PM मोदी ने युवाओं के लिए किया 'PM विकसित भारत रोजगार योजना' का ऐलान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के जरिए देशभर में 3.5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह पहल रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी. सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से युवाओं को न केवल नौकरी बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हों.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कदम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम साबित होगा और युवाओं को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का मौका देगा. यह योजना आज से पूरे देश में लागू हो जाएगी.

प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सरकार ने युवाओं को निजी क्षेत्र में पहली नौकरी मिलने पर विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है. योजना के मुताबिक, किसी भी कंपनी या संस्था में पहली बार नियुक्ति पाने वाले लड़के और लड़कियों को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार की ओर प्रोत्साहित करना और उनकी शुरुआती आर्थिक जरूरतों में सहायता प्रदान करना है.