Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

पीएम मोदी ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत की क्रिकेट प्रतिभा एक बार फिर चमकी है और देश को अपनी अंडर-19 टीम पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है। अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करने पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया। पीएम ने यह भी कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्‍यवंशी, जिन्होंने फाइनल में क्रिकेट इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक खेली।

वैभव सूर्‍यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। उनकी इस पारी ने न केवल मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया, बल्कि अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में भी नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

टीम इंडिया की इस शानदार जीत से देशभर में जश्न का माहौल है और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हर तरफ सराहना हो रही है।