Breaking News

AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर     |   बिहार: सम्राट चौधरी घर से निकले, कुछ देर में लेंगे सीएम पद की शपथ     |   AAP का दावा- सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, राघव चड्ढा को हटा इन्हें बनाया गया था डिप्टी लीडर     |   नोएडा हिंसा: अब तक 396 लोग गिरफ्तार     |   ग्रेटर नोएडा: अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कर्मचारी सैलरी-ओवर टाइम की मांग के साथ धरने पर बैठे     |  

अनदेखी : बदरीनाथ हाईवे के इस विकल्प पर चलना हुआ मुश्किल

बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र से मलबा हटाने के कारण प्रशासन की ओर से नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग पर यातायात डायवर्ट तो कर दिया गया लेकिन सड़क सुधारीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। इस सड़क पर झाड़ी तक का कटान नहीं किया गया है।

 

कहीं भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है तो कहीं भू-धंसाव से वाहनों का जाम लग रहा है। नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण-चमोली (10 किमी) ग्रामीण सड़क है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही होती है। जब बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बरसात में बंद हो जाता है तो यातायात को इस सड़क पर डायवर्ट कर दिया जाता है।