Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

अगले दो-तीन दिन उत्तर-पश्चिम भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, Delhi-NCR में हल्की बारिश की उम्मीद

New Delhi: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, "हमने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले दो दिनों तक हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रहेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली एनसीआर में आज और कल 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की रफ्तार के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश की उम्मीद है। फिलहाल इस क्षेत्र में तापमान सामान्य से कम है। तीन दिनों के बाद ये धीरे-धीरे बढ़ेगा और सामान्य के करीब आ जाएगा।"