झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन कहा कि विपक्षी दल के रूप में उनकी पार्टी "लोकतंत्र के प्रहरी" के रूप में काम करेगी। रांची में उन्होंने कहा, "विपक्ष का काम होता है पहरेदारी करना तो हम लोग लोकतंत्र के पहरेदारी हैं, तो पहरेदारी करेंगे।"
जेएमएम की अगुवाई वाली गठबंधन लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता में आया है। गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं जबकि बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए 24 सीटों पर जीतने में कामयाब रहा। झारखंड विधानसभा का सत्र सोमवार को शुरू हुआ और 12 दिसंबर को खत्म होगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।