सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रस्तावित बैठक के बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।
उन्होंने कहा, "सरकार ने आठ मई, 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।"
सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेने और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए सीमित हमले किए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
You may also like
दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान.
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात.
सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई.
बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी.