Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

युवा शक्ति का सामर्थ्य ही भारत को... विकसित भारत युवा नेता संवाद में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश की युवा शक्ति का सामर्थ्य ही भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा। ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि बड़े सपने देखना, एक मजबूत प्रतिबद्धता बनाना और एक निर्धारित समयसीमा के अंदर उन सपनों को हासिल करना पूरी तरह से संभव है। 

पीएम मोदी ने कहा, "स्वामी विवेकानंद को देश के नौजवानों पर बहुच भरोसा था। स्वामी जी कहते थे मेरा विश्वास युवा पीढ़ी में है, नई पीढ़ी में है।
स्वामी जी कहते थे मेरे कार्यकर्ता नौजवान पीढ़ी से आएंगे, वे हर समस्या का समाधान निकालेंगे और जैसे विवेकानंद जी का आप पर भरोसा था, मेरा भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है। उन्होंने नौजवानों के लिए जो कहा कि, जो सोचा है मेरा उसमें अंधविश्वास है। बिना लक्ष्य के जीवन नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि जीवन की कोई जड़ी बूटी होती है तो वो लक्ष्य होता है, जो जीवन जीने की ताकत भी देता है। जब सामने बड़ा लक्ष्य होता है तो हम पूरी ताकत उसको पाने के लिए लगा देते हैं और आज का भारत यही कर रहा है। अब भारत में 2030 तक पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट रखा है। इस टारगेट को भी हम 2030 केे पहले, शायद आने वाले कुछ समय में उसको हासिल करने वाले हैं।"