सड़कों पर स्टंट बाजी करने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए हैं। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजों की खैर नहीं है। सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के लिए गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने बड़ी चेतावनी जारी की है। अब अगर नोएडा की सड़क पर किसी ने खतरनाक स्टंट किया, तो सिर्फ चालान नहीं बल्कि गाड़ी भी सीज हो जाएगी इसी के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। नोएडा पुलिस ने स्टंटबाजों पर सख्ती के संकेत दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट या रैश ड्राइविंग करने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। नियमों को तोड़कर मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे चालकों पर CCTV और ड्रोन से पैनी नजर रखी जा रही है। अब रियल टाइम में ऐसे लोग पकड़े जाएंगे। पुलिस का साफ संदेश है कि सड़कों को स्टंट का अड्डा बनाने वालों की अब खैर नहीं है।
स्टंटबाजों पर नोएडा पुलिस का शिकंजा, लगेगा भारी जुर्माना
You may also like
राजामौली की ‘वाराणसी’ का ग्लोबल धमाका, Comic Con Mexico 2026 में होगी पेश.
मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर एजेंसी में धमाका, कोई हताहत नहीं.
पश्चिम बंगाल में 89.93% मतदान, तमिलनाडु भी 82% के पार—शाम तक वोटिंग में जबरदस्त उछाल.
Share Market: पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 852 अंक टूटा.