नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नोएडा के सेक्टर 58 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैच और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से 52 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया की पकड़े गए आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेट्रो में घटना को अंजाम दिया करते थे। इतना ही नहीं आरोपी नोएडा एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों चोरी और लूट की वारदातों को पहले ही अंजाम दे चुके थे। आरोपी चोरी के मोबाइल फोन को अलग अलग पार्ट्स में बेचकर लाखों रुपए की अवैध कमाई किया करता थे।
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 4 लुटेरे गिरफ्तार
You may also like
दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल.
कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं.