Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

निरहुआ ने गाकर बताया कैसे 2024 में मोदी ही आएंगे

लोकसभा के आगामी चुनाव में बीजेपी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है. पार्टी लीडरशिप द्वारा आधिकारिक रूप से तो ऐसा नहीं कहा गया है लेकिन पार्टी नेता और कार्यकर्ता यह नारे लगाते सुने जा सकते हैं. अब बीजेपी ने आधिकारिक एक्स-हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इस लक्ष्य को अमलीजामा पहनाने की अपील की गई है. पार्टी के ही एक सांसद और भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने मतदाताओं से बीजेपी को 400 से ज्यादा सीट देने और नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की अपील की है.

दिनेश लाल ने अपने वीडियो सॉन्ग में “जय श्री राम” के नारे के साथ नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए कामों का बखान किया है. वह बताते हैं कि किस तरह मोदी कार्यकाल में लोगों को पांच किलो अनाज मिलता है, स्वास्थ्य बीमा मिलता है, साफ पानी और सिर पर छत मिलता है. किसानों के खाते में पैसे भेजने की बात भी करते हैं और इसके साथ ही एक बार फिर मोदी पर भरोसा करने और पूरे देश में भगवा लहराने की अपील करते हैं. वीडियो सॉन्ग में ‘विकास’ की झलकियां भी दिखाई गई है.