Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

भांजी अलीजेह ने सलमान खान को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

‘फर्रे’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकीं अलीजेह अग्निहोत्री सलमान खान की भांजी हैं. वो सलमान की बहन अलवीरा खान-अग्निहोत्री और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बड़ी बेटी हैं. हाल ही में सलमान खान और अलीजेह दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ एक खुशखबरी शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि जल्द ही अलीजेह की फिल्म ‘फर्रे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज होने जा रही है. टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में अलीजेह ने हर कदम पर उनका साथ देने वाले उनके मामू सलमान खान की खूब तारीफ की.