Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

'Dhamaal 4' का नया गाना 'कहर' रिलीज, Guru Randhawa की आवाज ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह

बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का नया गाना 'कहर' (Qeher) रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का गाना 'चटनी' दर्शकों के बीच आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब मेकर्स ने 'कहर' के जरिए फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है। यह गाना मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने गाया है। गाने के बोल और संगीत गिल मचराई, रोनी अजनाली और गुरु रंधावा ने तैयार किए हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रोडक्शन और अरेंजमेंट संजय ने किया है।

'कहर' एक जोशीला और मनोरंजक ट्रैक है, जिसमें फिल्म के कलाकार अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अन्य कलाकार गुरु रंधावा के अंदाज में मस्ती करते दिखाई देते हैं। गाने का हुक स्टेप भी काफी आकर्षक है, जिसे कोरियोग्राफर पियूष और शाजिया ने तैयार किया है।

फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी और रोमांच की झलक देखने को मिली। ट्रेलर में एक छिपे हुए खजाने की तलाश की कहानी दिखाई गई है, जिसके लिए अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और रवि किशन एक मजेदार सफर पर निकलते हैं।

फिल्म में स्लैपस्टिक कॉमेडी से भरपूर कई हास्य दृश्य हैं। जावेद जाफरी और मगरमच्छ वाला दृश्य तथा अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' का मजेदार संदर्भ ट्रेलर की खास झलकियों में शामिल हैं। 'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।