Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जीता सिल्‍वर मेडल

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत की झोली में सिल्‍वर मेडल डाला है। नीरज गुरुवार रात को खेले गए जेवेलिन थ्रो के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

पेरिस में भी उनसे गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह चूक गए और सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंक गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। 

इसी के साथ नीरज दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने ये काम किया था।