Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

MP: शॉटपुट के नेशनल प्लेयर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अपार्टमेंट में मिला शव

मध्य प्रदेश के भोपाल में नेशनल लेवल के शॉटपुट खिलाड़ी अमित वर्मा रविवार सुबह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उनके दोस्तों ने टीटी नगर में बने उनके अपार्टमेंट में अमित वर्मा को मृत देखा। 

एसएचओ सुनील भदौरिया ने बताया, "वो (अमित वर्मा) घर पर थे, लेकिन उनके दोस्त उन्हें लगातार फोन कर रहे थे। लेकिन बातचीत नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद अमित के दोस्त उनके घर पर गए।।

उन्होंने बताया कि उन्होंने दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर उन्हें अमित मृत पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।