Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Mumbai: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मौत, 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के मामले में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 घायल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पिछले कई घंटों से एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा, "अभी एनडीआरएफ की दो टीम हैं, टोटल 53 के आस-पास हम लोग हैं जो लगातार पिछले 18 घंटे से इस ऑपरेशन को कंटिन्यू कर रहे हैं।" सोमवार को मुंबई में धूल भरी आंधी और बेमौसम तेज बारिश के दौरान घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेदा नगर के पेट्रोल पंप पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 35 का इलाज चल रहा है, जबकि उनमें से एक की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि आठ घायलों का तीन निजी और नगर निगम संचालित अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घटनास्थल का दौरा किया और मुंबई शहर में सभी होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट का आदेश दिया। उन्होंने होर्डिंग हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया।