Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

गणतंत्र दिवस से पहले कश्मीर घाटी में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

गणतंत्र दिवस से पहले घाटी में शांतिपूर्ण समारोह कराने के लिए कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और दूसरे सुरक्षाकर्मी अपने इलकों में प्रैक्टिस कर रहे हैं।कश्मीर में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह यहां के बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम के उत्तर और दक्षिण दोनों गेट पर सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए हैं।

शहर और दूसरे जिला मुख्यालयों में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि श्रीनगर में अलग-अलग जगहों पर प्रवेश बिंदुओं पर जांच चौकियां बनाई गई हैं।

सुरक्षा बल आपराधिक तत्वों से निपटने के लिए वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं और लोगों की भी तलाशी ले रहे हैं। यहां स्टेडियम सहित घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आयोजन स्थलों के आसपास बहु-स्तरीय सुरक्षा तंत्र लगाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करने की इजाजत न देने का सख्त आदेश दिया गया है।