Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

Monsoon: उत्तर भारत में जल्द होगा मानसून का आगमन

इन दिनों मानसून बड़ी तेजी से आगे बड़ रह है। केरल में मानसून 22-28 मई तक प्रवेश करेगा। जानें उत्तर भारत में कब से होगा बरसात का आगमन। भारत इस वक्त भीषण गर्मी से तप रहा है। बेहद गर्मी के कारण भारत के अन्य राज्यों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। भारत की सीमा पर मानसून ने खटखटाहट 13 मई को ही दे दी है। 13 मई को अंडमान निकोबार में हल्की बारिश हुई, ये बंगाल की खाड़ी का एक हिस्सा है। वैसे मानसून मई के आखरी हफ्ते या फिर जून के पहले हफ्ते में आता है, लेकिन इस बार लग रहा कि मानसून ने अपनी रफ्तार बड़ा ली है। ऐसा हो सकता है कि वह अपने निश्चित समय से पहले आ जाए।

इस साल मानसून केरल में समान्य रूप से दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग( आई एम डी) के अनुसार इस बार मानसून 27 मई तक केरल में प्रवेश कर सकता है। हालांकि समान्य रूप से यह 1 जून को आता है। मौसम विभाग ने इस बार पहले से अधिक बरसात की संभावना जताई है।

दिल्ली की बात करे तो, राजधानी में मानसून के आगमन के संकेत मिल रहे है। हाल ही में दिल्ली में और इसके आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा और ठंडी हवाएं होने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून अपने आगमन समय से पहले प्रवेश कर सकता है।यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष समान्य रूप से अधिक बारिश की संभावना है। बारिश के जल्दी आगमन से कृषि और जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को राहत मिलने की संभावना है।