Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को गिरावट, आईटी-दूरसंचार शेयरों में बिकवाली का असर

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को आईटी और दूरसंचार शेयरों की बिकवाली के दबाव में गिर गए। निवेशक तिमाही नतीजों के मौसम की शुरुआत होने से पहले सतर्क थे। टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता ने भी बाजार में निवेशकों की सोच पर असर डाला।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 83 हजार 190 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 120 अंक गिरकर 25 हजार 355 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक महिंद्रा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट फायदे में रहे।

क्षेत्रीय मोर्चे पर दूरसंचार, एफएमसीजी, आईटी, स्वास्थ्य सेवा और बैंक में सुस्ती रही। रियल्टी, पूंजीगत सामानों और वित्त ने बाजार को गति दी। एशियाई बाजारों में सियोल का कोस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में, जबकि जापान का निक्केई लाल निशान में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध खरीदार रहेष उन्होंने 77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।