Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 447 अंक चढ़ा

Mumbai: बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी का खास योगदान रहा। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों ने बाजार धारणा को और बढ़ावा दिया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 81,338 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140 अंक बढ़कर 24,821 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्याद चढ़े। वहीं एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, आईटीसी और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, फाइनेंशियल सर्विसेज, आयल एंड गैस, हेल्थकेयर, ऑटो, मीडिया, मेटल, रियलिटी, टेलिकॉम और कैपिटल गुड्स की अगुवाई में सभी सूचकांकों में बढ़त देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और सियोल का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट सोमवार को मिले-जुले रुख़ के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 6,082 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।