मणिपुर हिंसा मामले में सीएम एन बीरेन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट उनके खिलाफ व्हिसलब्लोअर टेप की जांच करेगा. कोर्ट ने उन ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच पर सहमति जताई है जो कथित तौर पर सीएम बीरेन सिंह की मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा में भूमिका की ओर इशारा करती हैं. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिकाकर्ता से टेप के सोर्स और इसकी सत्यता साबित करने के लिए सामग्री की डिटेल मांगी है.