Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

हिमाचल: सुक्खू सरकार का फैसला, रेहड़ी-पटरी वालों को बतानी होगी अपनी पहचान

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर अहम फैसला लिया है। हिमाचल सरकार ने बुधवार को नई स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी तैयार की। नई पॉलिसी के तहत अब हिमाचल प्रदेश में रेहड़ी-पटरी और होटल वालों को अपनी आईडी दिखानी होगी। सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसकी जानकारी दी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "कल हमारी एक बैठक हुई और ये फैसला लिया गया कि जो भी रेहड़ी-पटरी वाले हैं जो खासकर खाने-पीने की चीजें बेच रहे हैं, तो उस पर दोनों तरीके से, हाइजीन तरीके से कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि सफाई वाला खाना बिकना चाहिए, सप्लाई डिपार्टमेंट के जो लोग हैं वो इसको देखेंगे। लोगों ने बहुत सी चिंताएं व्यक्त की थीं। जैसा कि उत्तर प्रदेश ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए अपनी दुकानों पर नाम लिखना अनिवार्य कर दिया है, हमने उसी नियम को यहां लागू करने का फैसला लिया है। सभी स्ट्रीट वेंडरों को अपनी पहचान बतानी होगी। एक स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जा सके।''